{"_id":"5c1a87f5bdec22571918fabb","slug":"141545242613-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 ने रंगेहाथ पकड़ा बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 ने रंगेहाथ पकड़ा बाइक चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 ने रंगेहाथ पकड़ा बाइक चोर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार गल्ला मंडी परिसर में बुधवार की शाम को बाइक चोरी कर भाग रहे तीन युवकों की सूचना मिलते ही यूपी 100 टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों चोर बाइक छोड़ भागने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया। दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने जमकर लात घूंसों से पीटा। पुलिसकर्मी किसी तरह चोर को लेकर कोतवाली पहुंचे।
गल्ला मंडी परिसर में कसहाई रोड़ की ओर गेट के पास दो व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी कर एक दुकान में कुछ चर्चा कर रहे थे। स्थानीय लोगाें के अनुसार तीन अज्ञात युवक टहलते हुए आए और बाइक के पास मंडराने लगे। शक होने पर यूपी 100 को सूचना दी गई। कुछ देर बाद बाइक के लॉक पर चाभी लगाकर लॉक खोला और स्टार्ट कर भागने लगे। तभी सामने से पुलिस वाहन आ गया। जिस पर बाइक छोड़कर तीनों बाउंड्रीकूद भागने लगे लेकिन टीम के सिपाहियों ने एक को दबोच लिया। उग्र भीड़ ने बाइक चोर को पकड़ृकर पीट भी दिया लेकिन पुलिस टीम किसी तरह उसे लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी का नाम रैपुरा के रामपुर निवासी धनंजय पुत्र उमादत्त तिवारी बताया है।