फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शौचालय निर्माण में रुचि न लेने पर पंचायत सचिव निलंबित

शौचालय निर्माण में रुचि न लेने पर पंचायत सचिव निलंबित

Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में रुचि न लेने पर पंचायत सचिव निलंबित
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव को लापरवाही करने के साथ क्षेत्र में मौजूद न रहने पर निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच के लिए पीडी डीआरडीए को नामित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को मुबारकपुर लाटा का गांव निरीक्षण किया था, वहां शौचालयों के निर्माण में अनियमितता मिली थी। एसडीएम की जांच में वहां तैनात पंचायत सचिव अरविंद कुमार की लापरवाही उजागर हुई थी। स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रम में उन्होंने नियमों की अनदेखी कर शासनादेश के विपरीत कार्य किए। शौचालय निर्माण में रुचि न लेने शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने ब्लाक स्तर पर होने वाली बैठकों से अनुपस्थित रहने व अनुशासनहीनता करने पर डीडीओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। डीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि चेतावनी के बाद भी पंचायत सचिव आचरण में सुधार नहीं कर रहे थे। शौचालय निर्माण में रुचि नहीं ले रहे थे, जिससे उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर विभागीय जांच के लिए पीडी डीआरडीए को नामित किया गया है। निलंबन की अवधि में पंचायत सचिव डीडीओ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed