फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   140 MW power generation started from solar plant

सोलर प्लांट से 140 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

Tue, 19 Jan 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
140 MW power generation started from solar plant
सोलर प्लेट्स - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। क्षेत्र के उत्तरीपुरा में निर्माणाधीन 215 मेगावाट एनटीपीसी सोलर प्लांट से अब 140 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है। एनटीपीसी के अफसरों के अनुसार अभी तक सोलर प्लांट से करीब दो करोड़ रुपये की बिजली बिक्री भी की जा सकी है।
विज्ञापन

प्लांट के उप महाप्रबंधक (विद्युत) शिव किशोर सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 2020 को प्लांट से 70 मेगावाट बिजली का उत्पादन आरंभ हो गया था जिससे उत्पादित बिजली ग्रिड को भेजी जा रही है। 18 जनवरी को और 70 मेगावाट बिजली का उत्पादन आरंभ हो गया, अब प्लांट में कुल 140 मेगावाट बिजली दिन में पैदा हो रही है। मार्च 2021 तक पूरा प्लांट 215 मेगावाट बिजली उत्पादित करने लगेगा। प्लांट में उत्पादित बिजली दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मार्फत ग्राहकों तक पहुंचेगी और योजना के मुताबिक प्लांट में उत्पादित बिजली की दर प्रति यूनिट तीन रुपये सत्रह पैसा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed