{"_id":"6a4ab25c9bdcc2052806f100","slug":"14-school-vehicles-challaned-one-seized-under-safe-future-campaign-kanpur-news-c-220-1-ka21001-145345-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 14 स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 14 स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज
Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सेफ फ्यूचर अभियान के तहत जनपद में स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अभियान के तहत रविवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है, जबकि एक वाहन को ही सीज कर दिया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन रोहित राजपूत ने बताया कि परिवहन आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। यह विशेष अभियान 15 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित और मानकों के अनुरूप परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, टैक्स अदायगी और चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। सभी विद्यालय प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने यहां संचालित होने वाले सभी वाहनों के कागजात समय रहते पूरे और अपडेट करा लें। बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।