फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 posts made to deal with flood, administration alert

Kanpur News: बाढ़ से निपटने को बनी 14 चौकियां, प्रशासन सतर्क

Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
14 posts made to deal with flood, administration alert
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र में चंबल और यमुना नदी में बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत चकरनगर तहसील क्षेत्र में कुल 14 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें से भरेह और पचनद की चौकियों को प्रशासन ने अतिसंवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन


तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर कुल 49 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सहसों, भरेह, बिठौली और चकरनगर थाना पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। तहसील क्षेत्र में चंबल, यमुना, सिंध, कुंवारी और पहुज नदियों के आसपास बसे 42 गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। ऐसे में इस बार प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन की टीमें लगातार पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही उनसे सुझाव भी लिए जा रहे हैं जिससे बाढ़ से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों के तहत खाद्य सामग्री, कच्चा व पका राशन, अस्थाई शौचालय, बेड, गद्दा आदि की व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 20 नाव को चिन्हित कर तैयार रखा गया है। एसडीएम ने बताया कि एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की तैनाती के लिए चिट्ठी भेज दी गई है। पीएससी यूनिट को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में फोन करते ही मौके पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed