{"_id":"6a677f8cc7f07779c8048e03","slug":"14-pairs-of-special-trains-to-run-until-october-here-are-the-full-details-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: अब अक्तूबर तक चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: अब अक्तूबर तक चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से कुछ को अक्तूबर तक चलाने का निर्णय लिया है। अभी तक इनका 25 जुलाई तक ही संचालन था। इनमें से कई ट्रेनें कानपुर से होकर जाती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 09111 वडोदरा-गोरखपुर 27 जुलाई से 28 सितंबर तक हर सोमवार, 09112 गोरखपुर-वडोदरा 29 जुलाई से 30 सितंबर तक हर बुधवार, 09195 वडोदरा-मऊ 21 अगस्त से 26 सितंबर तक हर शनिवार, 09196 मऊ-वडोदरा 26 जुलाई से 27 सितंबर तक हर रविवार, 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना 30 जुलाई से एक अक्तूबर तक हर गुरुवार, 09344 पटना-डॉ. आंबेडकर नगर 31 जुलाई से दो अक्तूबर तक हर शुक्रवार, 09025 वलसाड-दानापुर 27 जुलाई से 31 अगस्त तक हर सोमवार, 09026 दानापुर-वलसाड 28 जुलाई से एक सितंबर तक हर मंगलवार, 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार 25 जुलाई से 29 अगस्त तक हर शनिवार, 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल 28 जुलाई से एक सितंबर तक हर मंगलवार, 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस 29 जुलाई से 30 सितंबर तक हर बुधवार, 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल 31 जुलाई से दो अक्तूबर तक हर शुक्रवार चलेगी। इसके अलावा आठ जोड़ी और ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।