{"_id":"60c798b48ebc3e875806650b","slug":"137-bundeli-bane-mahdani-kanpur-news-knp6341984187","type":"story","status":"publish","title_hn":"137 बुंदेली बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
137 बुंदेली बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर बुंदेलखंड के पांच जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा और जालौन में सोमवार को 137 रक्तदाताओं ने जोश और उत्साह से हिस्सा लेकर रक्तदान कर महादान किया। बांदा में सबसे ज्यादा 43 लोगों ने रक्तदान किया।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में महोबा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 13 महादानियों ने रक्तदान किया, जिससे 13 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में महिलाओं, युवतियों के अलावा युवाओं ने रक्तदान को लेकर जोश व उत्साह दिखाया। सभी महादानियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र सौंपे गए। एसपी सुधा सिंह ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया। हमीरपुर में 17 युवाओं ने किया रक्तदान। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। डीएम डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व सीएमओ डॉ. आरके सचान ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन सेंटर, कौमी एकता रक्तदान समिति, बुंदेलखंड ब्लड बैंक समिति, प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे।
चित्रकूट में सुबह से मूसलाधार बारिश के बावजूद रक्तदान शिविर में महादानियों ने खूब उत्साह दिखाया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल खुद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और विश्व रक्तदाता दिवस के पहले महादानी भी बने। उन्होंने रक्तदान कर अन्य को प्रोत्साहित किया। कई समाजसेवी संस्थाओं व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया। जानकीकुंड अस्पताल में भी महादानियों का हौसला देखते ही बना। जिले भर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। उधर, जालौन में भी 24 लोगों ने रक्तदान किया। यहां जिला अस्पताल में आठ लोगों ने रक्तदान किया, जबकि मेडिकल कालेज में 16 लोग रक्तदान कर महादानी बनेें। यहां प्रथम डोनर रश्मि शुक्ला ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत कराई। महादानियों को अमर उजाला एवं ब्लड कमांडो फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए।