फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13582 candidates will give PET at 27 centers

27 केंद्रों पर 13582 अभ्यर्थी देंगे पीईटी

Mon, 23 Aug 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
13582 candidates will give PET at 27 centers
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से 24 अगस्त को जिले के 27 केंद्रों में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नियमानुसार परीक्षा कराने के लिए डीएम बैठक कर निर्देश दे चुके हैं। परीक्षा में कुल 13582 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीईटी के लिए जिले में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नियमों के साथ कराने के लिए अफसरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट में बैठक भी की थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापकों व अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हर कर्मचारी का काम महत्वपूर्ण है। इसे गंभीरता से पूरा करना है।
विज्ञापन

कहा कि पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा नियमावली का अच्छे से अध्ययन कर लें, ताकि परीक्षा के दौरान कोई चूक न हो। वहीं अगर कोई संदेह लगे को तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क कर लें। जिले में 27 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों में दो पालियों में 13 हजार 582 अभ्यर्थी परीक्षा देगें। केंद्र में कोई परीक्षार्थी घड़ी, मोबाइल आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण व डिवाइस नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए हैं। गेट पर हाथ सैनिटाइज कराने के साथ परीक्षार्थियों की तलाशी सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। हर परीक्षार्थी को मास्क लगाकर जाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। साथ ही सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश हैं। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवश्यक निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को दे दिए गए हैं। परीक्षा सामग्री सीसीटीवी के सामने ही खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed