फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13.50 lakh rupees cheated in the name of partnership in nursing home

Kanpur News: नर्सिंग होम में पार्टनरशिप के नाम पर 13.50 लाख रुपए ठगे

Wed, 03 Sep 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
13.50 lakh rupees cheated in the name of partnership in nursing home
कानपुर। कल्याणपुर में नर्सिंग होम में पार्टनरशिप के नाम पर पिता-पुत्रों ने 13.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि पार्टनर बनाने का झांसा देकर उनसे रकम ऐंठ ली गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शारदानगर निवासी मुकेश सिंह और उनके साथी का आरोप है कि फर्रुखाबाद निवासी कुलदीप सिंह यादव और उनके बेटे अंकित व अंशुल ने आवास विकास-3 सैनिक चौराहे पर टीएलसी हॉस्पिटल में पार्टनरशिप का लालच देकर अक्तूबर 2022 में 9.50 लाख रुपये नकद लिए। बाद में मई 2023 में चार लाख रुपये चेक के जरिए जमा कराए गए। शुरुआत में छोटे-मोटे काम दिखाकर भरोसा दिखाया।
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि तीनों ने रकम निजी उपयोग में खर्च कर दी और हॉस्पिटल का सामान बेच दिया। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकाया गया। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed