{"_id":"61a28e4967b50c623f2729cc","slug":"13175-candidates-will-give-tet-today-at-18-centers-the-exam-will-be-held-in-two-shifts-akbarpur-news-knp6664514154","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 केंद्रों पर 13175 परीक्षार्थी आज देंगे टीईटी, दो पाली में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 केंद्रों पर 13175 परीक्षार्थी आज देंगे टीईटी, दो पाली में होगी परीक्षा
विज्ञापन
पुखरायां में परीक्षा केंद्र का जायजा लेते अधिकारी। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले के 18 केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। दोनों पालियों में कुल 13175 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुखरायां स्थित कॉलेजों में शनिवार को तैयारियां पूरी कराई जाती रहीं।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि रविवार को दो पाली में परीक्षा होगी।
प्रथम पाली में सुबह 10 से 12:30 बजे तक प्राथमिक स्तर की व द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में 18 केंद्रों पर व द्वितीय पाली में 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
उधर पुखरायां के आरएसजीयू पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज में शनिवार को परीक्षा कराने के लिए तैयारियां की जाती रहीं।
आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य मुकेशचंद द्विवेदी ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों में निगरानी में कराई जाएंगी। गेट पर जांच के बाद ही परीक्षार्थी को कक्ष में जाने के दिया जाएगा। वहीं प्रेक्षक कप्तान सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।