{"_id":"5c51f97abdec224ca34907d2","slug":"131548876154-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने 74 हजार रुपये लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने 74 हजार रुपये लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/सिकंदरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव के पास हाईवे पर काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने राजकीय बीज भंडार प्रभारी को गोली मार कर 74,500 रुपये लूटकर पिस्टल लहराते हुए अकबरपुर की ओर भाग निकले। राहगीरों ने घायल को एक नर्सिंग होम में पहुंचाया। इस बीच पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल गई। बीज प्रभारी बनारसी दास मोहल्ला जिला औरैया का रहने वाला है।
संदलपुर ब्लाक के राजकीय बीज भंडार में प्रभारी अनिल कुमार (35) बुधवार की सुबह 10 बजे अपनी बाइक से माती जाने के लिए निकले थे। उनके बैग में 70 हजार रुपये थे। सिकंदरा कस्बे के बिराहना चौराहे पर जैसे ही वह हाईवे पर आए तो काले रंग की पल्सर सवार तीन युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। तीनों युवकों ने कई बार उसकी बाइक को ओवर टेक करते रहे। डुबकी गांव के पास सूनसान इलाका शुरू होते ही उसके पैर में पिस्टल से गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच वहां से गुजर रहे कार सवार मुंगीसापुर निवासी अमित और शिवम रुक गए तो बदमाशों ने उनकी ओर पिस्टल तानकर जाने का इशारा किया। जिससे वह आगे बढ़ गए और सूचना यूपी 100 को दी। इधर, बदमाश बीज भंडार प्रभारी का बैग छीनने के साथ उसकी जेब में पड़े 4500 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड व आधार कार्ड आदि लूट कर अकबरपुर की ओर भाग गए। राहगीरों ने मुंगीसापुर के निजी नर्सिंग होम घायल को पहुंचाया। पुलिस वहां से उसे जिला अस्पताल ले गई।
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी राधेश्याम, सीओ तेजबहादुर से घायल से घटना के बाबत जानकारी ली। जिला अस्पताल में प्राथमिक के उपचार के दौरान पैर में फंसी गोली मिली। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। एसपी ने सीओ को जल्द ही घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। एसओ मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।