{"_id":"5c48bbcfbdec22737d20be41","slug":"131548270543-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकने से हुई थी कंचन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकने से हुई थी कंचन की मौत
विज्ञापन
संडीला। पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात कंचन (25) की मौत फांसी पर लटकने व दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच के बाद सही वजह पता चलेगी।
कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात मोहल्ला मानस नगर निवासी कंचन का शव मंगलवार की देर रात घर के कमरे में खिड़की से दुपट्टे के सहारे फांसी से लटकता पाया गया था। पति अनुज कुमार व जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कंचन के भाई विमलेश निवासी आलनगर लखनऊ ने किसी प्रकार के घरेलू विवाद से इन्कार किया था। मायके वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ब्यूरो