{"_id":"5c350425bdec2257005097c1","slug":"131546978341-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से मुक्त कराया कटरी का स्कूल, अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से मुक्त कराया कटरी का स्कूल, अज्ञात पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। सोमवार को तहसील क्षेत्र के कटरी गांव के स्कूल में आवारा मवेशी बंद करने वालों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है।
खंड शिक्षाधिकारी (घाटमपुर) अमर सिंह पाल की ओर से कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि 7 जनवरी को कटरी गांव के परिषदीय विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने मवेशियों को परिसर में कैद कर दिया था। मंगलवार को सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने मवेशियों को परिसर से बाहर निकलवाया।
गांवों में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को हांककर स्कूलों और सार्वजनिक भवनों में बंद करने वालों की अब खैर नहीं है। प्रशासन ने ऐसा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (घाटमपुर) शशांक चौधरी ने तहसील क्षेत्र में धारा 144 भी लागू कर दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि पशुपालकों को छुट्टा घूम रहे अपने मवेशियों को पकड़कर खूंटे से बांधने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित पशु मालिकों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को यमुना पट्टी के कटरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मवेशी बंद किए जाने की सूचना पर सुबह तहसीलदार अमित कुमार गुप्ता को मौके पर भेजा गया। मंगलवार को तहसीलदार ने स्कूल परिसर में बंद मवेशियों को मुक्त करवा दिया है। जबकि, उनके रखने के लिए गांव में पशुबाड़े का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था के लिए राजस्व लेखपाल और ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।