{"_id":"5bdca14bbdec22693257bbee","slug":"131541185867-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबोधि एक्सप्रेस रोकी, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबोधि एक्सप्रेस रोकी, यात्रियों का हंगामा
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के रूरा स्टेशन के आसपास पटरी मरम्मत का कार्य चलने के कारण शुक्रवार की शाम झींझक स्टेशन पर रोकी गई महाबोधि एक्सप्रेस के यात्रियों ने झींझक स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन कर्मियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद ब्लाक समाप्त होने पर करीब 25 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
रूरा और अंबियापुर स्टेशन के बीच ट्रैक पर मरम्मत का काम चलने के कारण डाउन लाइन पर ब्लाक होने से शाम 5:19 बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही महाबोधि एक्सप्रेस को झींझक स्टेशन पर रोक लिया गया। काफी समय तक ट्रेन खड़ी रहने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे प्लेटफार्म पर हो हल्ला करने लगे। शोर सुनकर वहां पहुंचे स्टेशन कर्मियों ने गुस्साये यात्रियों को शांत कराया। तब तक ब्लाक समाप्त होते ही शाम 5:46 बजे रवाना किया गया। इस बीच डाउन की नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस अक्षयवट आश्रम के पास खड़ी रही। स्टेशन मास्टर झींझक रवी वर्मा ने बताया कि अंबियापुर व रूरा स्टेशनों के बीच ब्लाक होने से शाम करीब 5:20 से 5:45 बजे तक तक रोका गया था। कुछ लोग हो हल्ला कर रहे थे उन्हें शांत करा दिया गया था, ब्लाक खत्म होते ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।