फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डबल मर्डर की हकीकत परखने पहुंचे एसएसपी, एक को दबोचा

डबल मर्डर की हकीकत परखने पहुंचे एसएसपी, एक को दबोचा

Sat, 03 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर की हकीकत परखने पहुंचे एसएसपी, एक को दबोचा
बिल्हौर(कानपुर)। दहेज उत्पीड़न का केस वापस न लेने पर पत्नी और सास की हत्या वाले आरोपी व उसके साथियों का सुराग शुक्रवार को भी नहीं लग सका। डबल मर्डर की जमीनी हकीकत परखने के लिए एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने आशाराम बगिया और अलियापुर बंबे के पास जांच पड़ताल कर घटनाक्रम को बारीकी से समझा। गांव में अचानक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व अधिकारी के पहुंचने से ग्रामीण घर छोड़कर इधर-उधर हो गए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्ति से एसएसपी व एसपीआरए ने पूछताछ की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उक्त व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैड़ी अलीपुर गांव में बीते बुधवार रात राजाराम की पत्नी पत्नी जगदेई (75) और विवाहित पुत्री रूबी (35) की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस द्वारा पल-पल अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडों से ग्रामीणों की हलक सूख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपीआरए प्रदुद्यन सिंह, सीओ बिल्हौर, प्रभारी एसओ जनार्दन सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सबसे पहले एसएसपी देवस्थान आशाराम के समीप स्थित बगिया पहुंचे, जहां रूबी को पुआल में जिंदा फूंका गया था। यहां करीब 10 मिनट तक घूम-घूम एसएसपी ने सीओ बिल्हौर से बारीकी से पूरी घटना समझी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों का काफिला अलियापुर-पूरा बंबा मार्ग के उस स्थान पर पहुंचे, जहां जगदेई को साड़ी से फांसी पर लटकाकर मौत के घाट उतारा गया था। यहां पर भी एसएसपी ने पूरा घटनाक्रम समझा। इसके बाद पुलिस अधिकारी कानपुर को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed