{"_id":"5bda029dbdec2269c10f943d","slug":"131541014173-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतरिया से शोभन तक बनेगा रजबहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतरिया से शोभन तक बनेगा रजबहा
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। निचली रामगंगा नहर से करतरिया गांव से शोभन मंदिर तक आठ किलोमीटर तक नया बंबा बनाया जाएगा। इस बंबे के बनने से करीब एक सैकड़ा गांव के किसानों को खेत की सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। भूमि अधिग्रहण करने व भूमि के नापजोख के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने मैथा तहसील को पत्र भी भेजा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गोपाल कृष्ण गुप्ता ने बताया कि कानपुर नगर से होकर निकलने वाली रामगंगा नहर से करतरिया गांव से शोभन मंदिर तक नया बंबा बनाया जाएगा। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि सिंचाई विभाग कानपुर प्रखंड के अधिशासी अभियंता का पत्र मिला है। जल्द ही जगह की नापजोख की प्रक्रिया शुुरू कराई जाएगी।
कानपुर नगर के करतरिया, निगोहा, जादेपुर केे अलावा कई गांव व मैथा के ह्रदयपुर गोकुला, जुगराजपुर बिठूर, शोभन झील तक बंबे का 20 क्यूसेक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
कानपुर नगर के करतरिया, निगोहा, जादेपुर केे अलावा कई गांव व मैथा के ह्रदयपुर गोकुला, जुगराजपुर बिठूर, शोभन झील तक बंबे का 20 क्यूसेक पानी पहुंचेगा।