{"_id":"5babdf75867a557ec86bac85","slug":"131537990517-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने खजांची नाथ को भेजी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने खजांची नाथ को भेजी आर्थिक सहायता
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। नोटबंदी के दौरान कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में पैदा हुए खजांचीनाथ की मां और दादी को बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद भेजी। बुधवार को रसूलाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख ने खजांची नाथ के परिवार को आर्थिक मदद सौंपी।
नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को सरदारपुरवा जोगीडेरा गांव निवासी दिव्यांग सर्वेशा पत्नी स्वर्गीय जसमेर नाथ अपनी सास सेठानी देवी के साथ बैंक में झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में लोहिया आवास की किस्त निकालने गई थी। बैंक में लाइन में लगने के बाद जब वह बैंक के काउंटर के पास पहुंची थीं, तभी सर्वेशा ने पुत्र को जन्म दिया था। झींझक पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने कंचौसी रोड स्थित अनंतपुर गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह के मकान पर खजांची की मां को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पैकेट को सौंपा। कहा कि खजांची के घर को अच्छा बनाने के लिए और मदद की जाएगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख के मुताबिक, झींझक ब्लॉक के सरदारपुरवा और अनंतपुर धौकल में जल्द ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खजांचीनाथ से मिलने आ सकते हैं।