{"_id":"5b47b04c4f1c1bbd248b6071","slug":"131531424844-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार जीजा-साले की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। घाटमपुर और मूसानगर सीमा क्षेत्र में ललकीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से एक ही बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते गांव के लोग रोड पर पहुंच गए और मुगल रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल और सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
कोतवाली घाटमपुर के गांव गुरैयन (ललकी पुरवा) निवासी लल्लू (55) वन विभाग में प्राइवेट मेट था। गुरुवार की शाम घुघुवा नहर के पास कराए गए पौधरोपण का कार्य देखने के बाद अपने साले भोला (30) निवासी पासी का पुरवा, थाना बिधनू (कानपुर) के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था।
देर शाम जैसे ही ललकीपुरवा गांव के सामने रोड क्रास करने लगे। तभी सामने से ट्रक ने दोनों को बाइक समेत रौंद दिया। हादसे में लल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक भोला गंभीर रूप से घायल हो गया वह हेलमेट लगाए था। भोला को तत्काल सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। हादसे के विरोध में ललकीपुरवा, गढ़ोलामऊ और गुरैयन गांवों के लोग सड़क पर आ गए और मुगल रोड जाम कर दिया। लोग ट्रक चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद और सीओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर देर शाम जाम खुलवाया।