फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नगर पालिका में हंगामा

नगर पालिका में हंगामा

Wed, 30 May 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में हंगामा
पुखरायां (कानपुर देहात)। नगरपालिका सदन की मंगलवार को हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कुछ सभासदाें ने आधिशाषी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कई प्रस्तावों पर चर्चा को लेकर हंगामा होता रहा। बाद में सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पटल रखा। इसकी स्वीकृति अध्यक्ष के न देने पर सभासद बिफर गए। हाल का दरवाजा बंद कर लिया। अध्यक्ष को महिला सभासदों ने बाहर नहीं निकलने दिया, जिसमें धक्का-मुक्की भी हुई,। इस दौरान महिला सदस्यों ने अध्यक्ष व ईओ पर चप्पल फेंकी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने सभासदों को शांत किया। बैठकर समस्या का हल निकालने की बात कही। इस दौरान एएसपी, पुखरायां चौकी इंचार्ज और स्पेशल पुलिस बल भी पहुंच गया। सुबह 11 से शुरू हुई बैठक 5.30 बजे समाप्त हो सकी।
विज्ञापन

सदन की बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि से प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। इसमें सभासदों ने यह कहकर विरोध जताना शुरू किया कि पिछली बैठक में क्या हुआ था। यह पटल पर रखा जाये। इसके बहस का मुद्दा गरमाता गया। अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने 15 प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा। जिसमें 11 प्रस्ताव तक लिखे गए। जेसीबी की मरम्मत को लेकर सभासद राकेश यादव ने विरोध कर दिया। सभासदों का कहना था कि जेसीबी ठेकेदार लेकर चले जाते हैं, जिसकी रसीद नहीं काटी जाती। ईओ ने कहा कि पालिका सफाई, नाला, नाली की खुदाई कैसे होगी। सभासद कहने लगे पहले नगर पालिका को बिजली, पानी की आवश्यकता है। पालिका के पास ट्राली जनरेटर होने चाहिए, जिससे आंधी आने पर नलकूप चालू किए जा सके। जिससे पेयजल संकट न गहराए। यहीं से बहस का मुद्दा बनता चला गया। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप जड़ दिया। इसमें संपत्ति का भी मामला जोड़ दिया। जिसमें अध्यक्ष ने जांच करा लेने की बात कही। सभासदों का कहना था कि सब कुछ होगा। बाद में सभासदों ने ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पटल पर लाने के लिए अध्यक्ष से अनुमति मांगी, जिसकी अनुमति अध्यक्ष ने देने से इंकार कर दिया और कार्रवाई पूरी किए बिना सदन से जाने लगे। महिला सभासदों ने आगे खडे़ होकर रास्ता रोक लिया। अध्यक्ष और ईओ को जबरिया कुर्सी पर बैठा दिया। सभासद यह पूछने लगे कि पालिका के नलकूपों में लगे आपरेटर क्यों हटाए गए। उन पर क्या आरोप था। पालिका के लिए कोई सामान वाहन खरीद जाये उसके लिए कमेटी बने। प्रत्येक आय व्यय का कमेटी लेखा जोखा रखे। जिसको बैठक में पटल पर रखा जाए।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसडीएम राजीव राज पहुंच गए। उन्होंने मीटिंग हाल का दरवाजा खुलवाया। उन्हाेंने सभासदों को समझाया कि आज की सदन के अलावा अलग बैठक कर लें, जिसमें जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण हो जाएगा। बैठक में वह भी आ जाएंगे। जिस पर सभी सभासद सहमत हो गए। बैठक में तय होने तक पुराने नलकूप के आपरेटरों को चाबी दे दी जाए। इस बात सभासद अड़े रहे। पालिका में हंगामा की आवाज सुनकर परिसर में कस्बे की भी लोग जानकारी करने पहुंच गए। एएसपी अरूण कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए। एसडीएम से बात कर मामला शांत करा दिया। अध्यक्ष और ईओ को सदन से बाहर निकाल लिया। बाद मेें सभासद भी बाहर आ गए। इस बाबत अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने बताया कि लगाए गए आरोपाें की जांच कराएं। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि आज सदन की बैठक प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी जिसमे सभासद हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed