फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   विद्युत मीटर लगाने के नाम पर खेल

विद्युत मीटर लगाने के नाम पर खेल

Fri, 30 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
विद्युत मीटर लगाने के नाम पर खेल
फर्रुखाबाद। बकायेदारी में मीटर उखाड़ने अभियान की आड़ में लगातार बिल देने वाले और चलते मीटरों को उखाड़ने व लगाने का खेल शुरू हो गया है। मीटर में संट (छेड़छाड़ करने) लगे होने की जानकारी देकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने को अंजाम दिया जा रहा है। एक सप्ताह में इस तरह की तीन मामले सामने आए। एक स्थान पर अवर अभियंता के पहुंचने पर मीटर उखाड़ रहे युवक वहां से भाग गए थे। दो स्थानों की एक्सईएन शहरी के पास शिकायतें आई। यह सिलसिला लगातार जारी है। यह सब विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में रोजाना आ रहा है, फिर भी विभागीय अधिकारी अवैध वसूली के खेल पर पर्दा डालने में लगे है। दो शिकायते आने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने इस खेल के पीछे कौन ठेकेदार और उसके कर्मचारी शामिल है। यह पता कर उन पर कार्रवाई नहीं की है। इस कारण मीटर में संट बताकर उखाड़ने और अवैध वसूली को धमकाने से उपभोक्ता परेशान है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के शिवाजी कालोनी नेकपुर कलां में मुन्नीदेवी ने वर्ष 2017 में घरेलू बिजली का कनेक्शन लिया था। उनके घर के बाहर मीटर लगा है। चार दिन पूर्व एक ठेकेदार का कर्मचारी उनके घर आया और मीटर संट होने की जानकारी दी। इसके बाद मीटर उखाड़ उसके स्थान पर दूसरा मीटर लगा दिया। संट के मामले को निपटाने के लिए सुविधा शुल्क भी मांगा। शिकायत पर एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने मीटर विभाग को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


फतेहगढ़ जय नरायन वर्मा रोड पर एक निजी संस्थान की दीवार पर लगा मीटर मंगलवार को एक ठेकेदार के कर्मचारी ने उखाड़ लिया। उसमें संट होने की आशंका बताई गई। इसकी शिकायत पर एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने जेई राकेश कुमार को जांच के लिए भेजा। जेई निजी संस्थान पर गए तो वहां मीटर लगा नहीं मिला। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने को जेई ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व आवास विकास में एक ठेकेदार का कर्मचारी ने उपभोक्ता को मीटर में संट होने की जानकारी दी और मीटर को उखाड़ लिया। उसने संट के मामले को निपटाने को सौदेबाजी शुरू की। इसकी जानकारी जेई राघवराम पांडेय को मिली, वह मौके पर गए तो ठेकेदार के कर्मचारी वहां से भाग गए। इस तरह संट का भय दिखाकर मीटर उखाड़ने और अवैध वसूली करने का खेल रहा है।


मीटर उखाड़ने की शिकायते आने पर एक्सईएन मीटर को जांच कराने और कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। वह अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेंगे। पंकज अग्रवाल, एक्सईएन शहरी

बिना किसी कारण मीटर उखाड़ने के मामले सामने आए है। उनकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। सुनील कुमार, एक्सईएन मीटर

मिलीभगत से फलफूल रहा मीटर में खेल
-मीटर में संट के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली
- बिजली विभाग के अफसरों के भी शामिल होने आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed