{"_id":"5a414b944f1c1b502b8b6a59","slug":"131514228628-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक और आढ़ती से लूटकांड का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक और आढ़ती से लूटकांड का खुलासा नहीं
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पिकप सवार बदमाशों ने सैनिक और आलू आढ़ती से हुई लूट के मामले में अभी तक पुलिस किसी बदमाश को पकड़ नहीं पाई। इलाके में आए दिन हो रही घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए है। पुलिस सर्विलांस के सहारे बदमाशों की सुराग लगा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़नपुर निवासी कन्हीलाल कठेरिया के घर के बाहर एक भैंस और बकरा, बकरी बंधे हुए थे। 19 दिसंबर की रात पिकप सवार बदमाशाें ने कन्हीलाल के मकान के बाहर बंधे जानवरों को खोल रहे थे। इस बीच कन्हीलाल की पत्नी सरोजदेवी जाग गई। महिला जब बाहर निकाल कर आई तो बदमाशों ने तमंचा दिखा धमका कर पशु ले गए थे। यहां से करीब 150 मीटर दूर धीरपुर नवीगंज मार्ग देशी शराब ठेके के पास आ रहे
बाइक चालक मोहल्ला अबंतीवाई नगर निवासी आलू आढ़ती कल्लू गुप्ता को रोक बटों से मारपीट कर 39 हजार रुपये लूट लिए। उधर, गांव नगला पोहपी निवासी सैनिक धर्मेद्र पाल छुट्टी से अपने घर पैदल लौट रहा था। गांव के पास पुलिया के निकट पिकप सवार बदमाशाें ने उसे भी रोक कर मारपीट कर 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। एक ही रात में तीन स्थानों से हुई लूटपाट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच की लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। इसके बाद इलाके में पिकप सवार बदमाशों ने और कई और घटनाएं की। बदमाशों के न पकड़े जाने से उनके हौसले बुलंद है। प्रभारी कोतवाल सुशील पटेल ने बताया कि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
सैनिक और आढ़ती से लूट का खुलासा नहीं
19 दिसंबर को पिकप सवार बदमाशाें ने घटनाओं को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो