{"_id":"59b975594f1c1b29688b461a","slug":"131505326425-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्दाघर में शव रखने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्दाघर में शव रखने पर परिजनों ने किया हंगामा
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शवगृह में शव रखने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया।
राजेपुर के गांव तीसराम की मड़ैया निवासी राजपाल उर्फ राजू अपने दोस्त सलीम के साथ जमापुर से बाइक से लौट रहे थे। गांव के पास कार की चपेट में आकर राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव और घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने घायल
सलीम की हालत खराब होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी शव को शवगृह में रखवाने के लिए जा रहे थे। यहां पर परिवार के लोगों ने शवगृह के अंदर शव रखने से मना कर दिया। जबकि अस्पताल कर्मचारी उसे अंदर रखवाने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर
विज्ञापन
परिवार के लोगाें ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पर अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। कर्मचारियों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। बुधवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार मृतक के भाई ब्रजपाल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फोटो 10 परिचय लोहिया अस्पताल में रोते बिखलते परिजन।
शवगृह में शव रखने पर परिजनों ने किया हंगामा
राजेपुर में मंगलवार देर रात हादसे में हुई थी युवक की मौत
साथी को भी आई थीं गंभीर चोटें, लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर