{"_id":"5942e97f4f1c1be52a8b48ec","slug":"131497557375-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार घर में घुसी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार घर में घुसी, तीन की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां (कानपुर देहात)।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी हाइवे के चौरा गांव में गुरुवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गली के एक घर पर दरवाजे से जा भिड़ी। हादसे में कार मालिक और गांव के एक मासूम समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कार चालक व चार अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर कार मालिक की पत्नी, पुत्री और बेटे को एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया।
लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एच, एम-2, 195 निवासी अजय टंडन (40) परिवार समेत अपनी बेटी सिब्बी का कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला कराने के लिए कोटा (राजस्थान) जा रहे थे। चौरा गांव के पास बालामऊ, हरदोई के मतुआ निवासी कार चालक मोहम्मद इश्हाक (50) को झपकी लग गई। जिससे कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद हैंडपंप को तोड़ती हुई एक घर के दरवाजे से जा भिड़ी। जहां पुरैनी निवासी दूधिया जानकीप्रसाद (45) धर्मेंद्र के घर पर उसके पुत्र क्षितिज(7) को दूध दे रहा था। कार की चपेट में आकर दूधिया और क्षितिज की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग छिटक कर बाहर गिरे। हादसे में अजय टंडन (40) की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नि रचना (36), बेटी सिम्मी (16) और पुत्र आदि (12) जख्मी हो गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्रसिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- चालक को झपकी से चौरा गांव के पास हुआ हादसा
- हादसे में कार मालिक और गांव के दो लोगों की मौत
- कार सवार तीनों को घायलों को लखनऊ रेफर किया गया