फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 students over the age of 60 have enrolled at CSJMU.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में 60 साल से अधिक उम्र के 13 छात्रों ने लिया प्रवेश

Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
13 students over the age of 60 have enrolled at CSJMU.
कानपुर। जीवन के उत्तरार्ध में अधिकतर लोग आराम की चाह रखते हैं, वहीं कुछ लोग ज्ञान और आध्यात्मिकता की राह तलाश रहे हैं। ऐसे ही 13 वरिष्ठ नागरिकों ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुरू हुए एमए हिंदू स्टडीज कोर्स में दाखिला लिया है। उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लाइफलांग लर्निंग विभाग की ओर से एमए हिंदू स्टडीज कोर्स का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इस बार 13 वरिष्ठ नागरिकों ने प्रवेश लिया है। इनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सुविधा के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की है। वह घर बैठे ही पढ़ाई कर पा रहे हैं। यह पहल उन वरिष्ठजनों के लिए लाभकारी है, जो उम्र या स्वास्थ्य कारणों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वेद-उपनिषद, रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवद्गीता, भारतीय दर्शन, धर्मशास्त्र और योगविद्या का गहन एवं प्रमाणिक अध्ययन कराया जाता है। उन्हें यह भी सिखाया जाता है कि सनातन आध्यात्मिक सिद्धांतों को दैनिक जीवन में किस प्रकार अपनाया जाए। भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य और दर्शन में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए भी यह कार्यक्रम आकर्षक है। विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन विषय में पीएचडी की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दो साल का है कोर्स
यह कोर्स दो साल का है। इसमें किसी भी विषय में स्नातक कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। फीस 11,200 (प्रथम वर्ष) रुपये है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अभ्यर्थी सोशल साइंस संकाय में डॉ. उद्धव सुरेका से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

------------------
इन्होंने लिया दाखिला
विवेक बाजपेई, गणेशजी दीक्षित, मुकुट बिहारी द्विवेदी, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, रूपकांत दीक्षित, संजीव कुमार सिन्हा, आशुतोष, सुरभि गुप्ता, कौशल किशोर साहू, किशोर चंद्र अग्रवाल, श्याम करन, राजेंद कुमार निगम, रवि प्रकाश गुप्ता। सभी सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed