{"_id":"5ff47fb835af5d7117526207","slug":"13-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-giving-a-store-of-fertilizer-and-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: खाद-बीज की दुकान देने के बहाने 13 लाख ठगे, लखनऊ की कंपनी व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: खाद-बीज की दुकान देने के बहाने 13 लाख ठगे, लखनऊ की कंपनी व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 05 Jan 2021 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के दिबियापुर में खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों की दुकान देने के बहाने एक निजी खाद बीज कंपनी के कर्मियों ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। उनके आदेश पर लखनऊ स्थित कंपनी व कर्मियों के खिलाफ दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 9 फरवरी 2020 को उनके घर पर सुमित चौहान, शशांक शुक्ला पुत्र लाल बिहारी शुक्ला निवासी गोमती नगर लखनऊ, जगदीश प्रसाद व रामविलास पुत्रगण दल्ला निवासी गांव अमीनाबाद पोस्ट असरफपुर सीतापुर व मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम बरेहटा पोस्ट भेजम खीरी व दो अन्य व्यक्ति आए थे।
शशांक शुक्ला ने खुद को एक खाद बीज कंपनी का एरिया मैनेजर बताया। कंपनी का हेड ऑफिस गोमती नगर में बताया। योगेंद्र को कंपनी की खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों की दुकान देने का लालच दिया। आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में नगद, चेक के जरिये बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
लकी ड्रा में गाड़ी जीतने का लालच दिखाकर एक साथ सात लाख रुपये ले गए। इस तरह कुल 13 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। अब उनके फोन बंद हैं। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर से शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।