फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1,273 people got jobs at the job fair.

Kanpur News: रोजगार मेले में 1273 को मिली नौकरी

Wed, 14 Oct 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
1,273 people got jobs at the job fair.
कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत रोजगार मेला लगा। इसमें 39 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 3688 अभ्यर्थियों की प्रतिभा परखी। इनमें से 1273 का चयन किया गया, जबकि 2415 को निराश लौटना पड़ा। चयनित युवाओं को 10 से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कई अभ्यर्थियों को भविष्य में नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया गया। सेवायोजन कार्यालय और राजकीय पॉलीटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया।
विज्ञापन


कंपनियों ने शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया। सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्ज्वल कुमार सिंह ने युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप, विदेशों में नौकरी के अवसर और आउटसोर्सिंग भर्ती की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक नीलिमा कटियार, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा और प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद प्रसाद शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed