फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1260 applications of youth enterprise pending, instructions for improvement

Kanpur News: युवा उद्यम के 1260 आवेदन लंबित, सुधार के निर्देश

Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
1260 applications of youth enterprise pending, instructions for improvement
कानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लंबित आवेदनों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि 5380 आवेदनों में से केवल 2168 ही स्वीकृत हुए हैं। करीब 1260 आवेदन अभी भी लंबित हैं। उन्होंने स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी बैंकों को लंबित मामलों की गहन समीक्षा करने और प्रत्येक आवेदक से सीधे संपर्क स्थापित करने का आदेश दिया। जिले के 4000 युवाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है जिसके लिए 5380 आवेदन बैंकों को भेजे गए। 2168 आवेदन स्वीकृत हुए और 2120 को ऋण वितरण किया गया। इसके बावजूद, 1006 आवेदन स्वीकृति स्तर पर और 254 ऋण वितरण स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने सभी बैंकों को आगामी 3 फरवरी तक सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह और लीड जिला प्रबंधक आदित्य कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed