फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   125 missing arms can become trouble in elections

चुनाव में मुसीबत बन सकते हैं 125 लापता असलहे

Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
125 missing arms can become trouble in elections
कानपुर देहात। चुनाव के चलते असलहे जमा कराए जा रहे हैं। पुलिस के सत्यापन में खुलासा हुआ कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में 125 लाइसेंस धारक असलहे लेकर गायब हैं। पते पर लाइसेंस धारक नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। इनके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कुल 2011 लाइसेंस धारक हैं। इनमें से 125 लाइसेंस धारकों से पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। लाइसेंस धारक सूची में दर्ज पते के पर रहते नहीं है। उनके गांव के लोगों ने उन्हें जानने से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस की मुसीबत और बढ़ गई है। अब पुलिस उनके शस्त्रों के दुरुपयोग होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने पता छिपाकर लाइसेंस की शर्ताें का उल्लंघन मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लालपुर चौकी इंचार्ज नसीम खान ने बदलापुर के तेज सिंह, छोटेलाल, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद महोन, हितेश, जगजीवनराम, रक्षपाल सिंह, कृपाशंकर सिंह, माती किशुनपुर के बड़े सिंह, राजनाथ सिंह, विनीत कुमार, रूप सिंह पर आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी तरह बारा चौकी इंचार्ज कौशल किशोर, जैनपुर चौकी इंचार्ज व कोतवाली के उप निरीक्षक राहुल कुमार की तहरीर पर कुल 125 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

खंगाली जाएंगी आवेदन पत्रावलियां
असलहे ढूंढने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र का सहारा लेना शुरू किया है। लापता लोगों के बाबत जानकारी जुटाने के लिए बीट के सिपाहियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इनकी पत्रावली खंगालने की भी पुलिस तैयारी कर रही है। शस्त्र आवेदन के दौरान पहचान के लिए दो लाइसेंस धारकों के शपथ पत्र लगाए जाते हैं। अब पुलिस पहचान करने वालों की तलाश करेगी। साथ ही पुलिस इनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लगाकर भी जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। शस्त्र दुरुपयोग की स्थिति में मोबाइल नंबर बदल लेने की आशंका जताई जा रही है। इससे पुलिस को मुखबिर तंत्र पर ही अधिक भरोसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर के लोगों ने आकर बनवाए लाइसेंस
सत्यापन में लाइसेंस धारक दिए गए पते पर नहीं मिले तो प्रथमदृष्टया अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि बाहर के लोगों ने पता बदल कर यहां से लाइसेंस बनवा लिया। पुलिस का मानना है कि इन असलहों का दुरुपयोग किया जा रहा होगा। पता बदलकर लाइसेंस लेने वालों के बाबत पुलिस का कहना है इनका संबंधित जिले में आपराधिक इतिहास रहा होगा। इससे वहां से लाइसेंस न मिलने पर जिले में सांठगांठ कर लाइसेंस बनवाया गया है। अब इनके नवीनीकरण के बाबत भी जानकारी जुटाई जाएगी। हालांकि इनके विरुद्ध एफआईआर करके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बिना आल इंडिया परमिट लिए शस्त्र लेकर बाहर रहने वालों पर रिपोर्ट कराई गई है।

बिना आल इंडिया परमिट के शस्त्र लेकर बाहर रहने वाले व दिए गए पते पर निवास न करने वाले लाइसेंस धारकों को चिह्नित कर एफआईआर कराई जा रही है। अकबरपुर कोतवाली में सौ से अधिक लोगों के नाम सामने आए हैं। संबंधित हल्का व चौकी प्रभारियों की तरफ से उनके विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। अन्य थानों में भी ये काम चल रहा है।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी/नोडल अफसर चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed