{"_id":"68fd1d7d96870f0895025c64","slug":"125-lakh-idols-collected-at-59-stalls-immersion-with-full-respect-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133855-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 59 स्टॉल पर एकत्र हुईं सवा लाख मूर्तियां, ससम्मान भू विसर्जन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 59 स्टॉल पर एकत्र हुईं सवा लाख मूर्तियां, ससम्मान भू विसर्जन आज
विज्ञापन
किदवई नगर मारबल मार्केट में स्टाल में मूर्ति देते लोग।
- फोटो : संवाद
कानपुर। अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के संयुक्त अभियान के तहत शहरभर में 59 स्टॉलों पर लगभग सवा लाख श्रीगणेश और लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का संग्रह किया गया। लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों से मूर्तियां लाकर स्टॉलों पर जमा कराईं। इस पावन अभियान में शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। मूर्तियों का भू विसर्जन रविवार दोपहर दो बजे काली घाट परमट में किया जाएगा।
शहर भर में 59 स्टॉल बनाए गए थे जहां पूजित मूर्तियों को संग्रहित किया गया। नगर निगम की ओर से 30 फीट लंबा, 35 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा तैयार किया गया है। भू विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक पूजन और आरती से होगी। इसके बाद सहयोगियों को आभार पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मूर्तियों का विसर्जन आचार्य काली चरण दीक्षित और सहयोगियों के मंत्रोच्चारण के साथ होगा। अंत में आतिशबाजी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। अभियान में सहयोगी तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, उत्कर्षनाथ गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, हिमांशु, वरुण गुप्ता ने स्टॉलों पर मूर्ति एकत्रीकरण से लेकर कालीघाट में देर रात्रि तक तैयारियों में सहयोग किया।
बिरहाना रोड केपीएम अस्पताल के बाहर श्रीराम नवमी महोत्सव कमेटी, जानकी मंदिर की महिला समिति की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, महामंत्री उपासना, स्वीटी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सुचिता गुप्ता, वैभवी, रागिनी गुप्ता, नीतू, प्रीति अनूप गुप्ता, जया, सुषमा गुप्ता ने भी स्टॉल लगाया और क्षेत्र में महिलाओं की टोली बनाकर मूर्तियों को एकत्र किया।
विज्ञापन
अभियान में रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट, श्री जगन्नाथ सेवा समिति, वारदाना व्यापार मंडल, जन सेवा कुटुंब, कानपुर कपड़ा कमेटी, लाफिंग बुद्धा, बाल गोपाल मंडल समेत कई संस्थाओं और स्थानीय व्यापारियों व महिला समितियों ने सहयोग किया। अलंकार ओमर, संरक्षक श्री ओमर वैश्य युवा परिवार ने कहा कि यह अभियान ससम्मान मूर्ति विसर्जन और पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।