फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पथरीली जमीन पर जेसीबी से खुदाई की मांग

पथरीली जमीन पर जेसीबी से खुदाई की मांग

Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पथरीली जमीन पर जेसीबी से खुदाई की मांग
सफ ीपुर। विकासखंड के दौलतयारपुर में चारागाह की लगभग 22 बीघा जमीन अभिलेखों में दर्ज है। उसी भूमि पर गोशाला बनवाने का आदेश हुआ। जमीन पथरीली होने से मजदूरों ने काम बंद कर दिया। ग्राम प्रधान शैलेश के साथ मजदूरों ने जेसीबी से जमीन की खुदाई करवाने की मांग की, लेकिन एसडीएम ने जेसीबी से खुदाई की अनुमति देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के साथ शोभित, रामखेलावन, राजबहादुर, कमलेश, पप्पू नारायन सिंह, रामनरेश, सरोज, रामचंद्र, संतोष कुमार व राजाराम आदि मजदूर उपजिलाधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें मामले की जानकारी दी। बताया कि जमीन पथरीली है। जिसकी खुदाई फावड़े से नहीं हो पा रही है। एसडीएम दिनेश कुमार कहा कि मजदूरों से फावड़े से ही खुदाई कराने का नियम है। ऐसे में जेसीबी से खुदाई की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


-दौलतयारपुर में 22 बीघा चारागाह की जमीन पर गोशाला का होना है निर्माण
-मजदूरों ने खुदाई करने से किया इन्कार, एसडीएम ने जेसीबी की नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed