{"_id":"5c4f48d0bdec2253970c3d7b","slug":"121548699856-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। कस्बा के फफूंद-ककोर मार्ग पर नहर कोठी स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय का एसडीएम बिधूना/अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार राठौर ने सोमवार की सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों को खिलाने पिलाने की व्यवस्था को देखा। साथ ही वहां पर मौजूद गोवंश कर्मचारियों को पशुओं की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
नगर के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में चल रहे गोवंश आश्रय का निरीक्षण अधिशाषी अधिकारी/ बिधूना एसडीएम अमित राठौर ने करते हुए चारे का स्टॉक देखा। इस दौरान उन्होंने गायों के दाना चारे दिए जाने के समय की भी जानकारी की। इस पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि गोवंशों को दिन में तीन बार चारा देने की व्यवस्था है। उन्होंने गोवंश आश्रय में रोशनी के लिए और बल्व लगवाने व कर्वी (चारा) काटने के लिए मशीन लगवाने का आदेश दिया। एसडीएम ने गोशाला की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होने पर नगर पंचायत कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पशुओं के चारा में कोई कटौती न की जाए। यदि पशुओं को लेकर कोई समस्या हो तो हमें तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने गोवंश आश्रय में भ्रमण कर टीन शेड, चारागृह, पानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सारी व्यवस्था दुरुस्त पाई। वहां पर मौजूद कर्मचारियों की मेहनत देख कर उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन कर गोवंश आश्रय की व्यवस्था पर कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर लिपिक रिजवान कुरैशी, अमीन, दिलीप कुमार, गौशाला के इंचार्ज महेश शुक्ला, अवनीश व थाना एसआई मोहम्मद शाकिर आदि मौजूद रहे।