फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, भटके मरीज

संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, भटके मरीज

Thu, 24 Jan 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, भटके मरीज
कानपुर देहात। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पीएचसी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मी न मिलने से कई मरीज बिना उपचार के बैरंग वापस लौट गए।
विज्ञापन

उप्र राष्टीय संविदा स्वस्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मी सोमवार से हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मियों की कमी से जिला अस्पताल में मरीज उपचार के लिए भटकते रहे। कुछ मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। संदलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हवासपुर में 22 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से संदलपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, क्षय रोग, कुष्ठ रोग आदि कार्यक्रम ठप हो गए हैं। जैतापुर की लीलावती ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। तीन दिन से सरकारी अस्पताल में आ रही हैं लेकिन इलाज नहीं हो पा रहा है। अकना गांव की साहिरा ने बताया कि उनके दो वर्षीय पुत्र के पेट में दर्द हो रहा, लेकिन दवा नहीं मिल रही हैं। सधवापुर की विमला देवी व साधना ने बताया कि कमर में दर्द हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed