फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गृहकर की नोटिस बढ़ा रही नगरवासियों की धड़कनें

गृहकर की नोटिस बढ़ा रही नगरवासियों की धड़कनें

Tue, 04 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गृहकर की नोटिस बढ़ा रही नगरवासियों की धड़कनें
कानपुर देहात। अकबरपुर में बेहिसाब बढ़ाए गए गृहकर को लेकर लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि गृहकर निर्धारण का कोई मानक नहीं है। मनमाने ढंग से लोगों को नोटिस भेजी जा रही है। मकान पिता के नाम है तो टैक्स का नोटिस बेटे को दिया जा रहा है, जिससे नगर पंचायत प्रशासन की खामियां उजागर हो रही है। बढ़े हुए गृहकर के विरोध में सात दिसंबर को जनकपुरी मैदान में पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन की अगुवाई में लोग धरने में बैठेंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे। गृह कर वसूली में अनदेखी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बड़े मकान का कर कम आ रहा है, वहीं छोटे मकान का टैक्स ज्यादा है। ऐसे सैकड़ों मामले हैं। आरोप यह भी है कि कर निर्धारण में भेदभाव के मामले सामने आ रहे हैं, जिसका विरोध हो रहा है। वहीं गरीब लोग टैक्स के नाम से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में देवहूति पांडेय, ईओ नगर पंचायत अकबरपुर ने बताया कि स्वकर निर्धारण व्यवस्था है। अभी मकान मालिक जितना एरिया बता रहा है, उसी के अनुसार टैक्स लिया जा रहा है। मार्च के बाद नगर पंचायत की ओर से सत्यापन कराया जाएगा, अगर बढ़ा हुआ एरिया पाया गया तो टैक्स बढ़ाकर लिया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत में जितने गांव नए वार्ड के रुप में जुड़े हैं। प्राथमिकता से वहां विकास कराया जा रहा है, चुनाव के बाद से अब 92 सड़कें नए वार्डों में ही बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री आवास लेने के लिए टैक्स की रसीद अनिवार्य थी, जिससे जनता के लोग रसीद की मांग कर रहे थे। जनता की मांग पर ही टैक्स जमा कराया जा रहा है और उन्हें रसीद दी जा रही है। अगर कहीं कोई त्रुटि हो रही है तो संज्ञान में आने में के बाद उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed