फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की टक्कर लगने से स्कूल बस पलटी, 16 बच्चे घायल

ट्रक की टक्कर लगने से स्कूल बस पलटी, 16 बच्चे घायल

Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से स्कूल बस पलटी, 16 बच्चे घायल
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा-संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई स्कूल बस सड़क किनारे पलट गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई, वहीं बस में सवार 16 बच्चे घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बस की खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकला और सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित मैथाडिस्ट स्कूल की बस स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी। बस जैसे ही सिकंदरा-संदलपुर मार्ग के जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगाें की मदद से बस में फंसे 35 बच्चों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला, जिसमें घायल अरनव तिवारी (4), खुशी (10), सुरभी (12), कुशल (13), रिया (20), अर्पित (12), हर्षित (11), वंदना (10), अभय कुमार (8), लबली (10), शिपा (8), सूर्यांश (6), पुष्पेंद्र (8), नीलम (12), रहमान अहमद (7) व मुस्कान (12) सहित घायल 16 बच्चों को हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर रूप से घायल मुस्कान व खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हवासपुर सीएचसी के अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सभी घायल बच्चों का उपचार के बाद घर भेजा गया वही दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, वहीं स्कूल बस के कागजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मचा हड़कंप, अस्पताल में उमड़ा हुजूम
स्कूल बस की ट्रक से टक्कर की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जो जिस हालत में था घटना स्थल की ओर भागा, जहां बच्चों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी होने पर वहां घायलों के परिजनों के साथ ही आसपास के स्थानीय लोग व पड़ोसियों का हुजूम जमा हो गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन से बच्चों की खैरियत की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed