फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   युवक पर दबंग भाइयों ने फरसे-बम से किया हमला

युवक पर दबंग भाइयों ने फरसे-बम से किया हमला

Mon, 09 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
युवक पर दबंग भाइयों ने फरसे-बम से किया हमला
शिवली (कानपुर देहात)। बाजार से घर लौट रहे एक दलित युवक पर शनिवार की देर शाम दो दबंग भाइयों ने फरसा और बमों से हमला करके मरणासन्न कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भेजा। जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औनहां पुलिस चौकी के गांव खलकपुर निवासी नरेंद्र कुमार बाइक से शनिवार की देर शाम बाजार से सब्जी लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो दबंगों ने युवक पर चाकू व बम से हमला कर दिया। घायल के पिता गंगाराम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र नरेंद्र पर नहर पुल के पास घात लगाए बैठे गांव के दबंग सगे भाई बलजीत यादव व संजीत यादव ने फरसे से हमला बोल दिया। इसके बाद बम मारकर उसे मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दबंग हमलावरों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। एसआई शिवशंकर ने बताया कि एससी एसटी एक्ट, प्राणघातक हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed