{"_id":"5b143fd54f1c1b9f6e8b614c","slug":"121528053717-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली व श्रमशक्ति की चपेट में आए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली व श्रमशक्ति की चपेट में आए मवेशी
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक स्टेशन पर शनिवार देर रात आम्रपाली एक्सप्रेस में मवेशी टकरा गया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगा दिए और बड़ा हादसा होते होते बच गया। इससे करीब 9 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। वहीं, रविवार सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस में भी एक साथ तीन मवेशी टकरा गए, जिससे करीब 25 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
झींझक स्टेशन पर शनिवार की रात 11.40 बजे कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अप की आम्रपाली एक्सप्रेस जैसे ही खम्हैला फाटक पर पहुंची, तभी खंभा नंबर 1078/27 के सामने इंजन से गाय टकरा गई। हालांकि, चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को फाटक के पास रोक लिया। इंजन को चेक करने के बाद ट्रेन को 11.49 बजे रवाना किया गया।
वहीं, रविवार सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही डाउन की श्रमशक्ति एक्सप्रेस से झींझक रेलवे स्टेशन के नासरसेड़ा फाटक के पास खंभा नंबर 1079/12 और 14 के बीच ट्रेन के इंजन से एक साड़ व दो गाय टकरा गए। एक साथ तीन मवेशी टकराने से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई। वहीं, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को 5.03 बजे रोक लिया और ट्रेन को 5.28 बजे रवाना किया। इससे डाउन लाइन का यातायात 25 मिनट तक बाधित रहा। वहीं, पीछे से आई बलिया आनंद बिहार एक्सप्रेस को झींझक स्टेशन के पास 5.08 से 5.42 बजे तक रोका गया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि अप आम्रपाली के इंजन से मवेशी टकराने से 9 मिनट तक खड़ी रही, जबकि डाउन की श्रमशक्ति एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकराने से 25 मिनट तक खड़ी रही थी।