फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   वीडीओ हड़ताल पर

वीडीओ हड़ताल पर

Wed, 30 May 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
वीडीओ हड़ताल पर
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के सभी चार विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के ब्लाकों के सभी वीडीओ के हड़ताल पर जाने से विकास कार्य ठप हो गया है। ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक दिक्कत पेयजल और तालाबों में पानी भरवाने को लेकर हो रही है। इधर, विधवा, विकलांग सहित विविध योजनाओं का क्रियान्वयन और विविध जांचे रुक गई हैं।
विज्ञापन

बिल्हौर क्षेत्र की 68, ककवन की 25, शिवराजपुर की 64 और चौबेपुर की 58 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले क्षेत्र के सभी वीडीओ ने सरकारी कार्यों से पूरी तरह किनारा कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियां दूर करने, समय पार प्रोन्नति और आलाधिकारियों-ग्राम प्रधानों द्वारा दबाव का विरोध किया। वीडीओ संजीव कैथवार ने बताया कि 30 मई को सभी आंदोलनरत साथी विकास भवन में एकत्र आवाज बुलंद करेंगे। हड़ताल के दौरान अपने-अपने ब्लाक मुख्यालय पर वीडीओ राजवीर कटियार, सुरेश चंद्र, अंजली, अनिल सिंह यादव, सतेंद्र सोनकर, बृजेश, अमित, मुकेश उपाध्याय, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed