{"_id":"5b0857464f1c1b8f6e8b4982","slug":"121527273286-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों से नाराज सपा नेताओं ने अफसरों को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों से नाराज सपा नेताओं ने अफसरों को कोसा
Updated Sat, 26 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने गुरुवार को प्रशासन की ओर से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे के विरोध में एक प्रेस वार्ता की। इसमें सपा नेताओं ने प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
सपा नेताओं ने कहा कि अफसरों ने धारा 144 का हवाला देकर उन लोगों पर तो मुकदमा कर दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग नगर पालिका में खुलेआम धारा 144 का उल्लंघन करते रहे पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पूर्व ब्लाक प्रमुख और सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके विरोध में सपा के प्रदर्शनकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, संजय दुबे, भोले कुरैशी, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, शशिकांत प्रधान, कुत्तु पांडेय, नाजिम अख्तर, अंशु यादव, सुरेंद्र यादव, धर्मवीर पाल, धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
छिबरामऊ में भी सपा कार्यकर्ताओं पर कायम कराए गए मुकदमे से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अबुल कलाम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
तिर्वा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं पर मुकदमें के विरोध में सपा नेताओं ने तहसील में धरना दिया। इस मौके पर डीएम को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
सपा नेताओं ने अफसरों पर लगाया आरोप
भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे अफसर