{"_id":"5a3bfc6d4f1c1ba12d8ba0e7","slug":"121513880685-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। चार दिन पहले विवाहिता के दो माह के बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मैनपुरी जिले के थाना बेवर के गांव नगला कुंज निवासी आनंद कुमार यादव ने अप्रैल 2015 में बहन अनुपम कुमारी (25) की शादी मोहम्मदाबाद के गांव बैरामनगर निवासी हेमंत यादव के साथ की थी। अनुपम की मौत की सूचना पर आए आनंद ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की खातिर बहन को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अनुपम की हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव लटका दिया।
आनंद ने बताया कि अनुपम के दो माह के बेटे की चार दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहन के अंतिम संस्कार के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कराएगा।
दूसरी ओर मृतका के चचेरे देवर हिमांशु ने बताया कि गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर भाभी का उससे व चचिया सास कृष्णादेवी से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर अनुपम अपने कमरे में चली गई। देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिवारीजन कमरे में गए तो फंदे पर अनुपम का शव लटका था। तुरंत खेत पर काम कर रहे पति को बुलाया गया। पुलिस और महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
फंदे पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
क्रासर-
फर्रुखाबाद की घटना, चार दिन पहले दो माह के बेटे की भी हो चुकी है मौत
पुलिस को तहरीर का इंतजार, भाई बोला, अंतिम संस्कार के बाद लिखाएगा रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो