{"_id":"59d530034f1c1bd1538b5c36","slug":"121507143683-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी-जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी-जेवर ले गए चोर
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगदी और जेवर ले गए चोर
घटना के वक्त घर के पीछे वाले हिस्से में सो रहा था परिवार
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के एक घर से चोर हजारों रुपये के जेवर और नगदी उठा ले गए। कस्बे में दस दिन में चोरी की दूसरी वारदात से लोग दहशत में हैं।
बिलंदा कस्बा निवासी श्याम लाल दिवाकर परिवार के साथ मंगलवार की रात घर के पीछे के हिस्से में सो रहे थे। बुधवार की सुबह उठे तो देखा आगे केे कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा था। घर में रखे रुपये और जेवर गायब थे।
श्यामलाल ने 100 नंबर पर पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर अटैची में रखे 15 हजार रुपये, बक्से से सोने, चांदी के जेवर और घर में रखे बर्तन उठा ले गए हैं। बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
बता दें एक पखवारे पहले बिलंदा कस्बे में क न्हैया लाल के मंदिर में सेंध लगाकर चोरी की गई थी। चोरों ने बिहारी मंदिर की मूर्तियों के करीब दो लाख कीमत के जेवर पार कर दिए थे। इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।
पीड़ित ने हसवा चौकी में प्रभारी संगम लाल प्रजापति को तहरीर दी है। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।