फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रधान पद के लिए चार ग्राम पंचायतों में मतदान

प्रधान पद के लिए चार ग्राम पंचायतों में मतदान

Sun, 02 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए चार ग्राम पंचायतों में मतदान
महोबा। जिले के चारों विकास खंडों में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पद के लिए शनिवार को उपचुनाव कराया गया। वोटराें ने जोश के साथ बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों की देखरेख में शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराया गया। तीन जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत मोचीपुरा के प्रधान केशव श्रीवास की चार माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तब से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस सीट पर शनिवार को मतदान कराया गया। जिसमें आधा दर्जन प्रत्याशियों के लिए 1438 वोटरों में से 1072 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान एसडीएम जंग बहादुर व सीओ जितेंद्र दुबे ने व्यवस्था परखी। इसी प्रकार जैतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकरिया में छह माह पहले ग्राम टिकरिया प्रधान जुगतपाल की मौत हो जाने पर उपचुनाव का मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत गाड़ो में ग्राम प्रधान की दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह से शुरू मतदान में 823 वोटरों में से 589 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर व सीओ विनोद सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया। चरखारी विकासखंड की ग्राम पंचायत बृजपुरा में ग्राम प्रधान सुखीराम की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के कारण उपचुनाव कराया गया। जिसमें पांच उम्मीदवारों के लिए 1151 वोटरों में से 835 ने अपना वोट डाला।

-सुबह से ही बूथों पर पहुंचे वोटरों ने जोश के साथ किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed