{"_id":"594c12324f1c1beb188b47ac","slug":"121498157618-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। फफूंद क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत करने की बात कही तो उसे पीटा। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने थाना फफूंद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जीवन यापन करने के लिए वह घरों में काम करती है। वह कई महीनों से पड़ोस के गांव के एक घर में काम कर रही थी।
यहां पर मकान मालिक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि उसने युवक से शादी की बात की तो वह मारपीट करने लगा। बीती 14 जून को वह खेत में काम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक वहां आ गया और गालीगलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। महिला शिकायत करने की बात कहकर घर चली गई। युवक भी महिला के पीछे-पीछे उसके घर में घुस आया। उस समय घर पर उसके कोई नहीं था।
इसका फायदा उठाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी