फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1,200 students barred from taking the exam due to low attendance.

Kanpur News: कम उपस्थिति पर 1200 छात्रों को परीक्षा देने से रोका

Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
1,200 students barred from taking the exam due to low attendance.
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में सोमवार से विषम सेमेस्टर की मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले करीब 1200 छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया। छात्रों ने परीक्षा में बैठने के लिए काफी गुहार लगाई लेकिन विश्वविद्यालय ने उपस्थिति मानक में कोई छूट नहीं दी। वहीं परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई। पहले दिन चार पालियों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह नौ से 10:30, दूसरी 11 से 12:30, तीसरी दोपहर 1:30 से तीन और चौथी पाली 3:30 से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षाएं 26 सितंबर तक जारी रहेंगी। वोकेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28 और 29 सितंबर को होंगी। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षकों की विशेष टीम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। कैंपस परीक्षा प्रभारी प्रो. प्रभात द्विवेदी ने बताया कि 75 फीसदी उपस्थिति का मानक पूरा न करने वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed