{"_id":"6a25db0daef01bad9b00f7f8","slug":"12-trains-will-run-late-from-today-for-the-students-kanpur-news-c-362-1-ka11006-149240-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए आज से 12 ट्रेनें चलेंगी देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए आज से 12 ट्रेनें चलेंगी देरी से
विज्ञापन
-पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए की गई तैयारी, सेंट्रल स्टेशन पर रिवर्ज में खड़े कराए गए पांच रैक
-तीन दिन चलेगी परीक्षा, देर रात से आने लगे परीक्षार्थी, जीआरपी-आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए पुख्ता इंतताम किए हैं। कानपुर सेंट्रल पर पांच मेमू रैक रिजर्व में खड़े किए गए हैं। भीड़ बढ़ते ही इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। फर्रुखाबाद, लखनऊ, इटावा, झांसी की 12 ट्रेनों को रीशेड्यूल तो परीक्षा छूटने के बाद कानपुर होकर जाने वाली छह ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर ठहराव देकर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, झांसी, प्रयागराज लखनऊ में भी चार रैक रिजर्व में रखे गए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा आठ से 10 जून तक होनी है। रविवार देर रात से ही परीक्षार्थियों के शहर आने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ को संभालने के लिए जीआरपी, आरपीएफ ने रस्सा टीमों को सक्रिय कर दिया है। परीक्षार्थियों को एक से 17 नंबर प्लेटफार्मों पर ठहराने की रणनीति बनाई गई है। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम के अलावा स्टेशन पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
ये ट्रेनें देर से चलेंगी
- 15038 कासगंज जंक्शन-अनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज से 15 मिनट देरी से चलेगी।
- 55345 लखनऊ-कासगंज ट्रेन अनवरगंज व फर्रुखाबाद के बीच 65 मिनट रुकेगी।
- 54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल फर्रुखाबाद से 180 मिनट देरी से चलेगी।
- 55346 कासगंज-अनवरगंज ट्रेन कासगंज व फर्रुखाबाद के बीच 35 मिनट रुकेगी।
- 15037 अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस अनवरगंज से 95 मिनट देरी से चलेगी।
- 54155 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद आठ व नौ जून को कानपुर सेंट्रल से 145 मिनट देरी से चलेगी।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
रेलवे - 139, जीआरपी - 9454404416, आरपीएफ - 9794837346
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सुबह पांच बजे से चलेंगी ई-बसें
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधीन ई-बसों का संचालन सोमवार को तय समय सुबह छह की जगह पांच बजे से होगा। अधिकतर बसें घंटाघर और झकरकटी होकर चलेंगी। झकरकटी बस अड्डे के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर सोमवार से बुधवार तक 50 बसें रिजर्व में रहेंगी। बस अड्डे पर पेयजल के लिए वाटर कूलर और टैंकर का इंतजाम किया गया है।