फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 people including a farmer died due to heat wave in Mahoba

UP: महोबा में लू व गर्मी से किसान समेत 12 लोगों की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
सार

Mahoba News: गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को लू व गर्मी की चपेट में आने से किसान समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
12 people including a farmer died due to heat wave in Mahoba
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण गर्मी जानलेवा बनी है। लू और गर्मी की चपेट में आकर किसान समेत 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गर्मी से हालत बिगड़ने पर छह लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कस्बा श्रीनगर निवासी कल्लू कुशवाहा (60) को रविवार को घर पर लू लग गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। रतौलीपुरवा निवासी हरी अनुरागी (35) को पहाड़ पर काम के दौरान लू लग गई। परिजन जिला अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रैपुराकलां निवासी खज्जी परिहार (72) की खेत में काम करते समय लू लगने से मौत हो गई। वहीं, थाना खरेला के कुआं गांव निवासी जानकी कुशवाहा (40) मकरबई पहाड़ में छेद करने का काम करता था। लू लगने पर परिजन सीएचसी कबरई ले गए।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर परिजन अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह छिकहरा निवासी कल्लू पाल (49) की खेत में बकरी चराते समय लू लगने से मौत हो गई। रैपुराकलां निवासी विश्वनाथ (65) व मुन्नीलाल अहिरवार (65) खेत पर जुताई कराने गए थे। तभी लू लगने से दोनों की मौत हो गई। कस्बा चरखारी के मोहल्ला कजियाना निवासी सुनील कुमार (48) को लू लग गई। परिजन उसे अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला किशोरगंज निवासी विनोद श्रीवास (47) नौगांव मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। बगरौन निवासी रघु प्रजापति (55) खेत पर बकरी चराने गया था। तभी लू लगने से उसकी मौत हो गई।

रैपुराकलां निवासी किसान बाबूराम (78) को खेत पर काम करते समय लू लग गई। परिजन उन्हें अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महोबकंठ संवाद के अनुसार ब्यारजौ निवासी ओमप्रकाश (55) की खेत में बकरी चराते समय लू लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed