फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 more festival special trains will run, passing through Kanpur

Kanpur News: 12 और चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, कानपुर से होकर गुजरेंगी

Sun, 21 Sep 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
12 more festival special trains will run, passing through Kanpur
कानपुर। आगामी त्योहारों के मद्दनेजर रेलवे यात्री लोड कम करने के लिए लगातार विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने शनिवार को 12 और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की। यह ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04098 स्पेशल नई दिल्ली से सुबह 9.30 बजे चलकर शाम पांच बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04097 दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। हसनपुर से दोपहर तीन बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 10.40 बजे सेंट्रल स्टेशन पर आएगी। ट्रेन नंबर 04450 स्पेशल नई दिल्ली से 29 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। नई दिल्ली से दोपहर 3.10 बजे चलकर शाम सात बजे कानपुर आएगी। 04449 स्पेशल 30 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। दरभंगा से शाम 5.25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 4.40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 04454 स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 30 नवंबर चलेगी। यह नई दिल्ली से सुबह आठ बजे चलकर दोपहर 3.30 बजे कानपुर आएगी।
विज्ञापन

04453 स्पेशल ट्रेन एक अक्तूबर से दो दिसंबर तक चलेगी। मानसी जंक्शन से दोपहर 1.10 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.30 बजे कानपुर पहुंचेगी। वहीं 04060 स्पेशल आनंद विहार से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन दिल्ली से सुबह नाै बजे चलकर दोपहर 3.20 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

04059 स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह जयनगर से रात 10 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे कानपुर पहुंचेगी। 04070 स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह आनंद विहार से रात 12.20 बजे चलकर सुबह 6.35 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 04069
स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार राजगीर से रात 11.30 बजे चलकर गोविंदपुरी दूसरे दिन सुबह 11.40 बजे पहुंचेगी। 04064
स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। दिल्ली से हर मंगलवार सुबह 11 बजे चलकर शाम 5.30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 04063
स्पेशल 24 सितंबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार चलेगी। भागलपुर से दोपहर 1.40 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article