फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 hours of power outage in Kanpur, Troubled people blocked the road

कानपुर में 12 घंटे बिजली गुल: परेशान लोगों ने लगाया जाम, सब स्टेशन में पथराव, पुलिस ने लाठियां पटक कर भगाया

Wed, 31 Jul 2024 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 12:35 AM IST
सार

कानपुर में बिजली गुल से परेशान लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाया। सब स्टेशन में लोगों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
12 hours of power outage in Kanpur, Troubled people blocked the road
बिजली गुल से परेशान लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और उमस के बीच कल्याणपुर के दयानंद विहार में 12 घंटे बिजली गुल रही। आजिज क्षेत्रवासियों ने पहले दयानंद विहार सब स्टेशन का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद भी बिजली नहीं आई तो जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सब स्टेशन में लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को भगाया।
विज्ञापन


कल्याणपुर डिवीजन के अंतर्गत एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति दोपहर एक बजे गुल हो गई। केस्को के गैंग ने लाइट ठीक की तो इंसुलेटर और फिर केबल बॉक्स जल गया। इससे जुड़े इंदिरानगर, दयानंद विहार, बैरी गांव, नवशील धाम, गुप्ता काॅलोनी की लाइट चली गई। इंद्रानगर निवासी शिवकुमार सिंह ने बताया कि केस्को के अधिकारियों को कॉल की लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। 12 घंटे से अधिक समय तक सप्लाई चालू नहीं हुई। दयानंद विहार के नवदीप सिंह यादव के मुताबिक, सब स्टेशन में जाकर कारण जानने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने सही उत्तर नहीं दिया। इनवर्टर भी जवाब दे गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हैरिसगंज डिवीजन के अंतर्गत सोमवार देर रात अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया। इससे हरजेंदरनगर, बंगाली काॅलोनी, लाल बंगला समेत आसपास के क्षेत्रों की लाइट चली गई। करीब 12 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर एक बजे के बाद सप्लाई चालू हुई। कुछ घंटे तक लाइट आई और फिर बाधित हो गई। इसी तरह गोविंदनगर डिवीजन के अंतर्गत 33 केवी लाइन का पैनल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गुजैनी, रतनलालनगर, दबौली क्षेत्र में पांच से छह घंटे तक लाइट नहीं आई। दालमंडी, शारदानगर, दहेली सुजानपुर, पनकी के शताब्दीनगर में भी बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस की वजह से फॉल्ट बढ़ने लगे हैं। सबसे अधिक समस्या अंडरग्राउंड लाइन में आ रही है। एक्सईएन, एई और जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। फॉल्ट की समस्या आने पर उसको जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। - सैमुअल पॉल एन, केस्को एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed