{"_id":"64f986750a517fb3390fa03d","slug":"12-feet-long-king-cobra-was-hanging-on-the-tree-was-seen-going-from-one-branch-to-another-video-went-viral-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किंग कोबरा का करतब: पेड़ पर लटका था 10-12 फीट लंबा सांप, एक टहनी से दूसरी में जाता दिखा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग कोबरा का करतब: पेड़ पर लटका था 10-12 फीट लंबा सांप, एक टहनी से दूसरी में जाता दिखा, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 07 Sep 2023 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:45 PM IST
सार
Hamirpur News: स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही इस इलाके में ऐसे जीव जंतु दिखाई देते रहते है। कई बार लोग इनका शिकार भी हो जाते है। बीते दिन ही एक कार में लटकता हुआ किंग कोबरा सांप का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
पेड़ पर लटका किंग कोबरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बार फिर से विशाल किंग कोबरा सांप दिखाई दिया है । इस बार करीब 10 से 12 फीट लंबे किंग कोबरा का एक पेड़ की टहनियों में करतब करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो सदर कोतवाली के शीतलपुर गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर बेतवा नदी किनारे शीतलपुर गांव बसा है। यहां से यमुना नदी की भी ज्यादा दूरी नहीं है। अक्सर ही इस गांव में जंगली जीव-जंतुओं को देखा जाता है। गुरुवार को गांव की बस्ती से लगे एक घने पेड़ की टहनियों में विशाल किंग कोबरा सांप को देखा गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पेड़ से लटके सांप का करतब करता हुआ वीडियो वायरल हो गया। इसमें करीब 10 से 12 फीट लंबा किंग कोबरा पांच फीट से ज्यादा टहनी पर उठकर एक डाल से दूसरी डाल में आता जाता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते यह विशाल किंग कोबरा घने पेड़ में कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन
बीते दिन भी वायरल हुआ था वीडियो
स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही इस इलाके में ऐसे जीव जंतु दिखाई देते रहते है। कई बार लोग इनका शिकार भी हो जाते है। बीते दिन ही एक कार में लटकता हुआ किंग कोबरा सांप का वीडियो वायरल हुआ था। कार से हाइवे में गिरते ही किंग कोबरा फन फैला कर खड़ा हो गया था, जिससे हाइवे में जाम लग गया।