फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   12 feet long King Cobra, was hanging on the tree, was seen going from one branch to another, video went viral

किंग कोबरा का करतब: पेड़ पर लटका था 10-12 फीट लंबा सांप, एक टहनी से दूसरी में जाता दिखा, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 07 Sep 2023 01:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:45 PM IST
सार

Hamirpur News: स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही इस इलाके में ऐसे जीव जंतु दिखाई देते रहते है। कई बार लोग इनका शिकार भी हो जाते है। बीते दिन ही एक कार में लटकता हुआ किंग कोबरा सांप का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
12 feet long King Cobra, was hanging on the tree, was seen going from one branch to another, video went viral
पेड़ पर लटका किंग कोबरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बार फिर से विशाल किंग कोबरा सांप दिखाई दिया है । इस बार  करीब 10 से 12 फीट लंबे किंग कोबरा का एक पेड़ की टहनियों में करतब करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो सदर कोतवाली के शीतलपुर गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर बेतवा नदी किनारे शीतलपुर गांव बसा है। यहां से यमुना नदी की भी ज्यादा दूरी नहीं है। अक्सर ही इस गांव में जंगली जीव-जंतुओं को देखा जाता है। गुरुवार को गांव की बस्ती से लगे एक घने पेड़ की टहनियों में विशाल किंग कोबरा सांप को देखा गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पेड़ से लटके सांप का करतब करता हुआ वीडियो वायरल हो गया।  इसमें करीब 10 से 12 फीट लंबा किंग कोबरा पांच फीट से ज्यादा टहनी पर उठकर एक डाल से दूसरी डाल में आता जाता दिखाई दे रहा है।  देखते ही देखते यह विशाल किंग कोबरा घने पेड़ में कहीं गुम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिन भी वायरल हुआ था वीडियो
स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही इस इलाके में ऐसे जीव जंतु दिखाई देते रहते है। कई बार लोग इनका शिकार भी हो जाते है। बीते दिन ही एक कार में लटकता हुआ किंग कोबरा सांप का वीडियो वायरल हुआ था। कार से हाइवे में गिरते ही किंग कोबरा फन फैला कर खड़ा हो गया था, जिससे हाइवे में जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed