फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 documentary films on Gandhi ji were screened.

Kanpur News: गांधी जी पर बनी 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
12 documentary films on Gandhi ji were screened.
कानपुर। सीएसजेएमयू में मंगलवार को गांधी जी के जीवन, विचारों और विरासत को रचनात्मक माध्यमों से समझाने का प्रयास किया गया। यह गांधी जयंती सेवा अभियान के तहत हुआ। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में छात्रों द्वारा तैयार 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें गांधी के व्यक्तित्व, सत्य, अहिंसा, जीवन मूल्यों और सामाजिक प्रभाव को दृश्य माध्यम से प्रस्तुत किया गया। एमएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के अमन गौंड ने पहला, बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की आरोही तिवारी ने दूसरा और बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर की वंशिका पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रो. कौशल त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र डबराल, विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तक समीक्षा में ऋतिका शुक्ला प्रथम
कानपुर। सीएसजेएमयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने ‘गांधी विचार मंथन : पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता’ कराई। एम.लिब. की ऋतिका शुक्ला प्रथम, बी.लिब. की अर्पणा गुप्ता द्वितीय और बी.लिब. के ओमश्री रावत तृतीय रहे। अंकुर अवस्थी, अमन आदर्श और दिव्यांशी मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में गांधी के जीवन और विचारों पर दो दिवसीय रेखांकन, चित्रकला व अक्षर लेखन कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed